घर में मिला अधेड़ महिला का शव
सोनभद्र, जून 10 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के टेढ़ा गाँव में मंगलवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में 55 वर्षीय पानपती पत्नी हीरासाय का शव उसके घर में मिला। परिजनों ने जब शव देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर-शराबा सुनकर आस-पास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर दुद्धी कोतवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत कैसे हुई इसकी जानकारी नहीं हो सकी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.