जहानाबाद, मार्च 18 -- मेहंदिया, निज संवाददाता। प्रखंड के निरंजनपुर ग्राम में चूड़ी फैक्ट्री का उद्घाटन वित्त विभाग के उच्च स्तरीय समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार ने किया। मिली जानकारी के अनुसार निरंजनपुर ग्राम में अजय फाउंडेशन के तत्वाधान में चूड़ी फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा है, जिसकी देखरेख जूही सिद्धार्थ के द्वारा की जा रही है। उद्घाटन के बाद नवीन कुमार ने कहा कि इस चूड़ी फैक्ट्री के उद्घाटन हो जाने से गांव की महिलाओं में आर्थिक समृद्धि आएगी। उनके घर में रोजगार मिलेगा और वह घर बैठे एक अच्छी आमदनी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के धंधे से स्वयं के अलावे दूसरों को भी रोजगार मिलता है और इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। इस तरह के कार्य करने से महिलाएं कुशल कारीगर होगी और धीरे-धीरे अन्य क्षेत्रों में भी तेजी से आगे बढ़ेगी। उन्होंने कहा भी ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.