गोरखपुर, मार्च 5 -- यूपी के गोरखपुर जिले में अवैध संबंध के शक में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला करने के बाद फावड़े से पत्नी का गला काट दिया। वारदात के बाद उसने अपने बेटे को भी मारने के लिए दौड़ा लिया। किसी तरह जान बचाकर भागे बेटे ने अपने नाना को फोन कर घटना की जानकारी दी। हैरानी की बात यह रही कि आरोपी ने खुद ही पुलिस को फोन कर पत्नी की हत्या की सूचना दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।पति-पत्नी में होता था विवाद यह घटना खजनी थाना क्षेत्र के धाधूपार गांव की है। पुलिस के अनुसार 44 वर्षीय अशोक निषाद अपनी 40 वर्षीय पत्नी नीलम देवी और दो बच्चों के साथ रहता था। दोनों की शादी करीब 20 साल पहले वर्ष 2006 में हुई थी। उनके परिवार में 17 साल का बेटा सूरज और 14 साल की बेटी सृष्टि हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.