बलिया, मार्च 8 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ में रविवार को बेटे का शव कमरे से बरामद हुआ, जबकि घर में मृतका पिता अचेत पड़ा हुआ था। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पिता का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वार्ड संख्या आठ के लोगों ने रविवार को डॉयल 112 पर फोन कर सूचना दी कि मोहल्ले के रहने वाले अशोक प्रसाद के घर का दरवाजा दो-तीन दिनों से बंद पड़ा है। जानकारी होने पर पहुंचे डॉयल 112 के पीआरवी पर तैनात जवान पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद जवानों ने मामले से अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अफसरों के निर्देश पर सहतवार एसओ अनिल सिंह फोस के साथ पहुंच गये। आसपास के लोगों के साथ पुलिसकर्मी दूसरे रास्ते से घर के अंदर दाखिल हुए तो कमरे में 65 वर्षीय अशोक त...