घर में बिजली ठीक करने पहुंचे युवक की करंट से मौत
पीलीभीत, सितम्बर 13 -- बीसलपुर। संवाददाता बीसलपुर-पीलीभीत हाईवे पर सिमरा अकबरगंज गांव में घर की बिजली ठीक करने पहुंचे युवक को करंट लग गया। बचाने आया युवक का भाई भी झुलस गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंच कर जांच की।सिमरा अकबरगंज निवासी 24 वर्षीय रिंकू के घर की बिजली खराब थी। शनिवार शाम करीब छह बजे वह बिजली ठीक करने के लिए घर के पास पहुंचा था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे पानी था। उसी में तार पड़ा हुआ था। जैसे ही रिंकू पहुंचा तो वह करंट की चपेट में आ गया। भाई को करंट लगने पर वह मौके पर पहुंचा तो उसे बचाने में खुद भी झुलस गया। दोनों को बीसलपुर सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। भाई रूपेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। रिंकू की मौत के बाद पत्नी सुनीता और तीन बच्चे गमगीन है। सीओ राहुल पांडेय, थानाध्यक्ष स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.