जहानाबाद, फरवरी 10 -- विद्युत विभाग ने अब उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए विद्युत आपूर्ति संबंधित शिकायत के लिए नंबर जारी जहानाबाद, नगर संवाददाता। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय 'सबका सम्मान-जीवन आसान' के अंतर्गत बिजली उपभोक्ताओं के लिए बिजली विभाग ने बड़ा काम किया है। अगर आपके घर की बिजली चली जाए तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। घर में बिजली कट हुआ तो 7033095806/1912 (टोल फ्री) नंबर पर शिकायत करें। समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा। अगर आपके घर में बिजली गुल हो जाती है, तो आप घर बैठे ही इसकी सूचना दे सकते हैं। आपको किसी सरकारी दफ्तर जाने की जरूरत नहीं है। शिकायत दर्ज करने के लिए आपको कोई ऐप डाउनलोड करने या किसी आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की भी जरूरत नहीं है। हेल्पलाइन नंबर आपके बिजली बिल में दिया गया है, आप सीधे उस पर शिकायत कर सकते हैं बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.