बगहा, मार्च 2 -- बेतिया/नौतन, हिसं/एसं। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के वरदाहा पंचायत के वार्ड नंबर तीन निवासी साहेब प्रसाद के ढाई वर्षीय एकलौते पुत्र कार्तिक कुमार की मृत्यु घर के अंदर बने नाले के हौदा में डूबने से हो गयी। घटना शनिवार की शाम छह बजे की है। पुलिस टीम ने रात्रि एक बजे कार्तिक का शव घर के अंदर नाले के हौदा से बरामद किया। सूत्रों के अनुसार वरदाहा पंचायत के वार्ड नंबर 03 निवासी साहेब प्रसाद का ढ़ाई वर्षीय पुत्र कार्तिक शाम को दरवाजे पर खेलने के दौरान अचानक गायब हो गया। घर के बगल से एक बारात निकली थी। परिजनों को आशंका थी कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। ग्रामीणों ने काफी खोजबीन के बाद नौतन पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष सौरभ कुमार समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो लोगों ने आशंका जतायी कि बच्चे का अपहरण कर लिया...