नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- गर्मियां आते ही बच्चे ठंडी-ठंडी फ्रूटी की डिमांड कुछ ज्यादा ही करने लगते हैं। हालांकि बड़े भी पीछे नहीं रहते और जमकर फ्रूटी पीते हैं। लेकिन ये शुगर लोडेड ड्रिंक में कितनी मात्रा में आम होता है ये तो उसके इंग्रीडिएंट्स देखकर ही पता लगेगा। लेकिन आप घर में बच्चों को केमिकल वाले प्रिजरवेटिव्स से बचाना चाहती हैं और उन्हें फ्रेश ड्रिंक देना चाहती हैं तो ये बिल्कुल आसान तरीके से और कम समय में बन जाने वाली टेस्टी और आम से बनी फ्रूटी बनाकर पिला सकती है। जिसे एक बार बच्चे पिएंगे तो बाहर वाली पीना बिल्कुल भूल जाएंगे। सबसे खास बात कि आप इस फ्रूटी को बनाकर फ्रिज में स्टोर कर लें। बच्चे इसे ज्यादा दिन रहने ही नहीं देगें और ये झटपट खत्म हो जाएगी। तो बस होममेड फ्रूटी बनाने की ये रेसिपी जरूर नोट कर लें।होममेड फ्रूटी की रेसिपी 3 पके...