संवाददाता, जून 12 -- यूपी के श्रावस्ती जिले के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के मटखनवा गांव में शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। विवाह से महज नौ दिन पहले 19 वर्षीय युवती मंजोत कुमारी संदिग्ध परिस्थितियों में मृत मिली। जिस घर में कुछ दिनों बाद बारात आने वाली थी और शादी की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा था, वहां अचानक मातम छा गया। घटना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मटखनवा गांव निवासी जिलेदार विश्वकर्मा की पुत्री मंजोत कुमारी का विवाह आगामी 21 जून 2026 को बहराइच जिले के रंजीतपुरवा गांव निवासी रामसुख विश्वकर्मा के पुत्र राजू विश्वकर्मा के साथ तय था। परिजनों के अनुसार 14 मई को तिलक कार्यक्रम संपन्न हो चुका था। शादी के कार्ड भी छपकर रिश्तेदारों और परिचितों में वितरित ...