उरई, मार्च 12 -- जालौन। घर मे बकरियां घुसने को लेकर हुए विवाद में दो युवकों ने महिला से झगड़ाकर धमकी दे डाली। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ कार्रवाई की कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रापटगंज निवासी मिथलेश लोहिया ने पुलिस को बताया कि उनके घर मे बकरियां घुसने को लेकर मोहल्ले के ही आरिफ व समीर विवाद कर रहे थे। जब उन्होंने रोका तो गाली, गलौज कर झगड़ा करने लगे। मना करने पर धमकी देकर भाग गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.