फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। घर में बंधक बनाकर आठ लाख की नगदी के साथ जेवर छीन लिये गये। यही नहीं महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गई। इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। एक महिला ने कादरीगेट थाने में जहानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी आकाश समेत सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करायी है। दर्ज कराये गये मुकदमे में कहा गया है कि उसको उसके पुत्र के साथ जबरन बस स्टेंड से घर छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर कादरीगेट स्थित मकान पर ले जाकर बंधक बनाकर आठ लाख रुपये और पहने हुये सोने के जेवर छीन लिये गये। आरोपित आकाश और शिवम द्वारा जबरन बलपूर्वक दुष्कर्म किया गया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी गयी। यही नहीं मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी गयी। थानाध...