घर में बंधक बनाकर लाखों की चोरी
हाजीपुर, जून 13 -- महुआ, एक संवाददाता चोरों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। शनिवार की सुबह जब घर वालों को बाहर से दरवाजा बंद मिला तो उन्होंने हल्ला किया। पड़ोस के लोग आकर दरवाजा खोले, तब जाकर वे लोग बाहर निकले। फिर पता चला कि घर में चोरी हो गई है। घटना महुआ थाना के मुरादपुर गांव की है। प्रमोद शर्मा ने पुलिस को आवेदन देकर चोरी की घटना की जानकारी दी। बताया कि चोरों ने उनके पेटी बक्सा से 5 पीस चांदी के सिक्का, करीब सभा दो लाख के सोने के गहने और 60 हजार नगदी की चोरी कर ली। कृत्यानंद सिंह
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.