बस्ती, मई 12 -- बस्ती, निज संवाददाता। हर्रैया पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट की घटना में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के सहसराव निवासी घनश्याम पांडेय का आरोप है कि जमीन की मिट्टी गिराने के विवाद को लेकर विपक्षियों ने उनके बेटे व पत्नी को अपशब्द कहा। बेटे राजमणि को घर के अंदर बंधक बनाकर मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इसी गांव के श्यामनरायन पांडेय, सुरेन्द्र कुमार, उपेन्द्र कुमार और जयन्ती देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- हिब्बानामा को लेकर विवाद, दंपती से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.