गिरडीह, अप्रैल 18 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। घर में बंदी बनाकर युवक द्वारा दो दिनों तक नाबालिग छात्रा से यौन शोषण करने और अश्लील फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस सिलसिले में नाबालिग छात्रा की शिकायत पर बेंगाबाद थाना में पॉक्सो एक्ट एवं बीएनएस की अन्य धाराओं के तहत शनिवार को केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। यह मामला बेंगाबाद थाना कांड संख्या 60/2026 से जुड़ा हुआ है। थाना में दिए गए आवेदन में नाबालिग छात्रा ने मुख्य आरोपी सहित उनके परिवार के अन्य तीन लोगों को भी नामजद किया है। पीड़िता द्वारा थाना में दिए गए आवेदन में उल्लेख किया है कि युवक के पक्ष से उसके घर शादी का प्रस्ताव आया था। चूंकि वह नाबालिग है इसलिए उनके परिवार के सदस्यों ने लड़का पक्ष को शादी से मन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.