कानपुर, मार्च 14 -- सरवनखेड़ा। रनियां कस्बे के श्यामसुंदर नगर मोहल्ले में रहने वाले एक श्रमिक ने शनिवार को घर के दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। श्याम सुंदर नगर रनियां का रहने वाला सैंतीस वर्षीय मोहन लाल पुत्र रामशंकर मजदूरी करता था। इस समय वह किसी बात को लेकर तनाव में रह रहा था। शनिवार को उसकी पत्नी ज्योति किसी काम से बाहर गई थी। इसी बीच उसने दरवाजे के ऊपर लगे रोशनदान में फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। घर आने पर पति का शव फांसी पर लटका देख वह बिलखने लगी, जबकि उसकी मां ममता देवी के अलावा बच्चों अमन, सिद्धार्थ व अनन्या का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। जानकारी होते ही उसके घर के बाहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.