घर में फांसी लगाकर व्यक्ति ने दी जान
मुंगेर, जून 26 -- तारापुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मिल्की जोरारी गांव में बुधवार की रात एक व्यक्ति ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान गांव निवासी 45 वर्षीय कन्हाई मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं पत्नी अर्चना देवी एवं बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि परिजनों ने न तो कोई आवेदन दिया है और न ही पोस्टमार्टम कराने की सहमति दी है। इस संबंध में सनहा दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।
घटना का विवरण परिजनों के अनुसार, कन्हाई मंडल बुधवार की शाम शराब के नशे में घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पत्नी के साथ मारपीट भी की। बाद में वे कमरे में जाकर सो गए। गुरुवार की सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो देखा कि उन्होंने कमरे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.