घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई, जून 20 -- हरदोई। ग्राम धन्नुपुरवा में शनिवार को एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। ग्राम धन्नुपुरवा निवासी हसीन अहमद ने पीआरवी 5148 पर सूचना दी कि उनके 36 वर्षीय बेटे साकिर ने घर में चादर के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और फील्ड यूनिट को भी जांच के लिए बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- फंदे के सहारे लटका मिला युवक का शव पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.