चंदौली, फरवरी 5 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के अमोघपुर में गुरुवार को एक किशोर ने अपने कमरे में शाल के सहारे पंखे से फांसी लगाकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मौत का समाचार सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना का कारण अभी पता नहीं चल सका है। अमोघपुर निवासी राजेश कुमार हलवाई का 17 वर्षीय पुत्र हंसराज 12वीं का छात्र था। गुरुवार की दोपहर वह अपने कमरे में खाना खाने के बाद सोने चला गया। जब काफी देर तक वह नहीं निकला तो परिजन उसे जागने गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर दरवाजा खटखटाने और आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। तब परिजन कमरे के अंदर खिड़की से झांक कर देखें। जहां वह शाल के सारे फांसी लगाकर पंखे से झूल गया था। इसकी जानकारी उन्होंने तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.