फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- शमसाबाद, संवाददाता। घर में फांसी के फंदे पर एक महिला झूलती पायी गयी। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाया और हंगामा खड़ा कर दिया। पुलिस ने इसको लेकर जांच की। फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर निशान लिये। नायब तहसीलदार ने भी जाकर बातचीत की।जटपुरा मोहल्ला निवासी अनुज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने घर के कमरे में पंखे से साड़ी बांधकर फांसी का फंदा लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गयी। घटना की जानकारी पर आस पास के लोग पहुंच गये। उसका मायका कायमगंज के घसिया चिलौली में है। जानकारी पाकर मां और परिवार के लोग पहुंचे और बेटी का शव देखकर बिलख बिलख कर रोने लगे। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर बेटी को मार डालने का आरोप लगाया। पिता शिवमोहन का कहना है कि ससुरालवाले आए दिन उसकी पुत्री के साथ मारपीट करते थे। घटना की जानकारी प...