लोहरदगा, जून 27 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा सदर थाने के भक्सो भउवाटोली में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमरा उरांव के 42 वर्षीय पुत्र पांडे उरांव ने तब खुदकुशी की,घर में कोई मौजूद नहीं था। उसने घर के छप्पर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। कुछ देर बाद जब परिजन घर पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। इसके बाद परिजन आनन-फानन में ऑटो से उसे लेकर लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद पांडे उरांव को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह भी पढ़ें- कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, परिवार में मचा कोहराम फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। यह भी पढ़ें- घाघरा में 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगा दे दी जान यह भी पढ़ें- खुदकुशी : छत की कुंडी...