आगरा, अप्रैल 9 -- सुन्नगढ़ी थाना क्षेत्र के नागर कंचनपुर गांव में एक युवक का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला है। युवक की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस के मुताबिक नागर कंचनपुर गांव से एक युवक की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त 42 वर्षीय दयाराम पुत्र श्याम लाल निवासी नागर कंचनपुर थाना सुन्नगढ़ी के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुधवार की देर रात घर में ही बने फांसी के फंदे पर दयाराम का शव पत्नी नीलम और बेटे विवेक ने लटका देखा और शोर मचाया। फोरेंसिक टीम एवं थाना पुलिस ने घटना से संबंधित साक्ष्य संकलित किए हैं और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है और अग्रिम जांच पड़ता...