आगरा, मार्च 29 -- कस्बा के मोहल्ला न्यू कॉलोनी में रविवार तड़के महिला का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव को फंदे पर देख परिवार में कोहराम मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना स्थल का मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक रविवार की अल सुबह मोहल्ला न्यू कालोनी में एक विवाहिता की मौत की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की शिनाख्त पूनम पत्नी धीरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला न्यू कालोनी पटियाली के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पूनम अपने परिवार के साथ घर के एक कमरे में सो रही थीं। सुबह जब बेटा रिक्की पशुओं को चारा डालने के लिए पहुंचा तो कमरा बाहर से बंद था। चीखपुकार पर जुटे ताऊ ध्रुव सिंह ने कमरे का दरवाजा खोला। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.