बदायूं, अप्रैल 26 -- शहर में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामला कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां एक किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजन उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव को अपने साथ घर ले गए। वहीं जिला अस्पताल प्रशासन ने मामले की लिखित सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं और पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.