बाराबंकी, फरवरी 23 -- बाराबंकी। देवा थाना के मौजाबाद मजरे ग्वारी गांव में सोमवार की देर शाम पायल यादव (25) पत्नी पवन यादव का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला। परिजनों ने शव देखा तो हतप्रभ रह गए। शोर सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने बताया कि मृतका का विवाह करीब 3 वर्ष पहले हुआ था। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.