बलिया, फरवरी 26 -- बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार (कसेर टोला) में बुधवार की दोपहर महिला की लाश फंदे से लटकती मिली। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि गांव निवासी दुर्गेश कबाड़ बीनने का काम करता है। सुबह खाना खाने के बाद वह काम पर चला गया। सात साल की बेटी स्कूल चली गयी, जबकि घर पर उसकी 32 वर्षीय पत्नी प्रियंका मौजूद थी। बेटी जब स्कूल से घर लौटी तो कमरे में फंदे से उसकी मां की लाश लटक रही थी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस का कहना है कि महिला ने घर में साड़ी के फंदे से फांसी लगायी है। एसओ संजय शुक्ल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.