गौरीगंज, मार्च 13 -- जगदीशपुर। थाना क्षेत्र के हारीमऊ गांव में शुक्रवार की सुबह एक युवती का शव घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के मुताबिक हारीमऊ निवासी मकबूल की 17 वर्षीय पुत्री सबरीन गुरुवार की रात घर के अंदर कमरे में सो रही थी। शुक्रवार की सुबह सात बजे परिजन उसे जगाने के लिए गए तो कमरे में उसका फंदे से शव लटकता हुआ देख दंग रह गए। घटना से परिजनों में चीख पुकार मच गई। जिसे सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि परिजनों के मुताबिक सबरीन किसी कारण से मानसिक तनाव में थी। हालांकि आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.