गोरखपुर, मई 9 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के सनगद गांव में शनिवार को एक युवती ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, सनगद गांव निवासी रमेश सहानी की 20 वर्षीय बेटी अंशू ने शनिवार दोपहर घर में दुपट्टे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य गांव में गए हुए थे और युवती घर पर अकेली थी। काफी देर बाद परिजनों के घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर बलुआ पुलिस चौकी इंचार्ज रूपेश कुमार मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.