सहारनपुर, अप्रैल 27 -- रामपुर मनिहारान, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव हरड़ेकी में एक 20 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की हर बिंदु से जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोतवाली रामपुर मनिहारान के गांव हरडे़की निवासी बॉबी की पुत्री चाहना (20) का शव घर में फंदे से लटका मिला। घर में परिवार का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोग घर में मौजूद नहीं थे। वह जब घर लौटते तो युवती का शव फंदे पर लटका देखकर उनमें कोहराम मच गया। घटना की जानकारी डायल 100 को पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चर्चा है कि युवती ने आत्महत्या की है, लेकिन उसने ऐसा क्यों किया, इस बारे में परिजनों को भी कोई जानकारी नहीं है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल ...