उन्नाव, जून 14 -- बांगरमऊ। कोतवाली क्षेत्र के बेरियागाड़ा गांव के रहने वाले दिलीप पुत्र हरिपाल रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फंदे पर लटक गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने तत्काल उसको फंदे से उतार कर सीएचसी पहुंचाया, यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। परिजन भी इस संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...