घर में फंदे पर लटका मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
लखीमपुरखीरी, जून 30 -- गोला गोकर्णनाथ। नगर के लखीमपुर रोड स्थित जगदंबा कॉलोनी में एक विवाहिता द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।बताते हैं कि जगदंबा कॉलोनी निवासी श्याम कुमार की 30 वर्षीय पुत्री नीतू का शव मंगलवार सुबह घर की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो नीतू को फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों के अनुसार नीतू का विवाह हो चुका था लेकिन वह पिछले काफी समय से अपने माय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.