घर में फंदे पर लटका मिला अध्यापक का शव
सहारनपुर, मार्च 30 -- रामपुर मनिहारान। रामपुर मनिहारान में शहरीपुल के पास रहने वाले अध्यापक का शव घर में फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। पता लगते ही मृतक के घर पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर कोतवाली रामपुर मनिहारान पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अध्यापक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है, लेकिन उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस हर बिंदु से मामले की जांच कर रही है। कस्बे के शहरीपुल के पास रहने वाले मोहित शर्मा (35) पुत्र सुभाष एक स्कूल में अध्यापक थे। बताया जाता है कि रविवार को उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। घर में मोहित शर्मा अकेले थे। मोहित शर्मा घर से बाहर नहीं निकले तो पड़ोसियों को अनहोनी की आशंका हुई। क्योंकि, अक्सर मोहित शर्मा घर के बाहर पड़ोसियों से बातच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.