घर में फंदे पर झूलती महिला की लाश मिली
पूर्णिया, मार्च 31 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।मरंगा के सतकोदरिया में एक पैंतीस वर्षीय महिला की घर में फंदे पर झूलती लाश मिली है। मृतका की पहचान ममता देवी के रूप में की गई है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है। मरंगा थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने बताया कि पुलिस ने जब शव बरामद किया तो मृतका के ससुराल एवं मायके दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। परिजनों ने पुलिस को बताया है कि महिला काफी अस्वस्थ रहा करती थी। जिसके चलते वह मानसिक तौर पर परेशान रहती थी। परिजन मामले में केस दर्ज कराना नहीं चाह रहे थे। फिर भी पुलिस ने यूडी केस दर्ज कराते हुए शव का पोस्टमार्टम करा लिया है। बताया जा रहा है कि महिला का परिवार काफी तंगहाल है। उसके पति एवं बच्चे मजदूरी करते हैं। परिवार के सदस्य काम पर घर से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.