बदायूं, मार्च 20 -- घरेलू कलह के चलते 38 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बदायूं भेजा। महिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं, सबसे छोटी बच्ची केवल 6 वर्ष की है। मामला थाना क्षेत्र के ललोमई गांव का है। यहां रहने वाले ध्यानपाल बर्तनों की फेरी करने के लिए बाहर गए थे। लगभग 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनकी पत्नी अनीता 38 वर्ष ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय महिला घर में अकेली थी और उनके चार बच्चे स्कूल गए हुए थे। महिला का शव घर में दीवार की खूंटी पर लटका हुआ मिला। मृतका का मायका थाना क्षेत्र उसावां में है। उसकी शादी 2007 में हुई थी। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.