घर में फंदा लगाकर युवक ने दी जान
बदायूं, सितम्बर 4 -- बदायूं। शादीशुदा युवक ने अपने ही घर में दुपट्टे से पंखे के कुंडे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक परिवार में इकलौता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पापड़ हमजापुर गांव का है। यहां के रहने वाले अजय कुमार 22 वर्ष पुत्र देवेंद्र सिंह ने अपने घर के कमरे में पंखे के कुंडे से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिवार के लोगों ने अजय को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। परिवार के लोगों को चिंता हुई तो उन्होंने कमरे में जाकर देखा। अजय पंखे के कुंडे से दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह देख परिवार के लोगों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.