इटावा औरैया, जुलाई 13 -- इटावा। सिविल लाइन के एक गांव घर में ही प्रापर्टी डीलर का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। परिवार के लोगों ने मृतक की पत्नी व उसके कथित प्रेमी पर हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। अन्य की तलाश की जा रही है।

घटना का विवरण थाना क्षेत्र के गांव तोड़ा के रहने वाले 35 वर्षीय आनंद राजपूत उर्फ महबूब प्रापर्टी डीलर थे। उनका शव घर में ही एक कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पिता सुघर सिंह राजपूत ने आरोप लगाया कि रविवार की देर रात पांच छह लोग घर में घुस आए और उनके बेटे की हत्या करके शव को फांसी के फंदे पर लटकाकर भाग निकले। देर रात बड़ी बेटी बाथरूम जाने को उठी तो उसने अपने पिता का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा तो चीख पुकार करने लगी। परिवार के अन्य ...