मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुशहरी। मुशहरी उर्फ राधानगर में शनिवार देर रात घर में चोरी करते चोर को रंगेहाथ पकड़ लिया गया। उसके पास चोरी के गहने, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद हुए। धराया चोर मुशहरी निवासी घुटुक सहनी का पुत्र राहुल कुमार है। गृहस्वामी प्रमोद चौधरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया। गृहस्वामी ने बताया कि साढ़े नौ बजे रात में सोने चले गए थे। 12.30 बजे खटखट की आवाज सुनकर जगा तो देखा कि युवक पेटी से सामान निकाल रहा है। इसके बार परिजनों के सहयोग से उसे दबोच लिया। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...