सोनभद्र, मार्च 21 -- अनपरा,संवाददाता। नवरात्र के दौरान मंदिरों-घरों में भजन संध्या की जमकर बयार बह रही है। अनपरा कालोनी स्थित शिव मंदिर में शनिवार को सुंदर काण्ड महिला समिति के तत्वाधान में भजन-कीर्तन में जमकर श्रद्धालु महिलाएं झूमती दिखायी दी। महिला समिति की सैकड़ों सदस्याओं ने घर में पधारों मैया रानी...मैया के आये नवरात्रे आदि भजनों से भक्तिमय माहौल हो गया। समिति की पदाधिकारियों ने बताया कि प्रति दिन हो रही भजन संगीत के बाद प्रसाद वितरण कर समापन किया जा र हा है जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं मौजूद रहती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.