उरई, मार्च 26 -- जालौन। विवाद के बाद घर में पत्थर फेंकने पर आमादा दो लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खंडेराव निवासी रिषभ कुमार व फर्दनवीस निवासी ज्ञानेश के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों एक दूसरे के घर पहुंच गए और घर पर पत्थर फेंकने लगे। जब लोगों ने समझाने का प्रयास किया तो नहीं माने। जिसके बाद मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.