घर में नोटों की गड्डियां, सास के नाम डेढ़ करोड़ का मकान: इंजीनियर नारद दास के यहां रेड में बहुत कुछ मिला
हिन्दुस्तान ब्यूरो, अक्टूबर 8 -- बिहार के योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता नारद कुमार दास के ठिकानों से काली कमाई का पूरा भंडार मिला है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने गुरुवार को मुंगेर में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 5 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। नारद दास के ठिकानों से 52.20 लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये मूल्य के गहने मिले हैं। पटना, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और भागलपुर में की गई छापेमारी में जमीन और फ्लैट के दस्तावेज, वाहन आदि भी बरामद किए गए हैं। इंजीनियर ने अपने घर पर नोटों की गड्डियां रखी हुई थीं। साथ ही सास को भी डेढ़ करोड़ का मकान दिलवाया। योजना एवं विकास विभाग में स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन कार्य प्रमंडल मुंगेर में तैनात नारद दास के खिलाफ ईओयू ने आय के ज्ञात स्रोत से ज्यादा संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.