नई दिल्ली, फरवरी 15 -- आजकल ब्यूटीफुल नेल्स काफी ट्रेंडी फैशन है। लड़कियां सैलून जाकर हजारों रुपये खर्च करती हैं और नेल्स आर्ट बनवाती हैं। लेकिन जरूरी नहीं कि सबका बजट हजारों रूपये खर्च करने का हो। आप थोड़ी सी क्रिएटिविटी की मदद से घर में ही ब्यूटीफुल नेल आर्ट बना सकती हैं। ये डिजाइन बनाने के लिए आपको चाहिए बस किचन स्पंज और मनचाही दो कलर की नेलपेंट। चलिए जानें कैसे आप मिनटों में ये नेल आर्ट कर सकती हैं।घर में नेल आर्ट बनाने के लिए बस करें ये काम घर में नेल आर्ट करना है तो बस इन सिंपल स्टेप को फॉलो करें। बस किसी भी पेस्टल शेड की नेलपेंट लें। साथ ही शाइनी वाली नेल पेंट लें। ऐसी दो नेलपॉलिश जो एक दूसरे के साथ मैच कर रही हों और उनका कॉम्बिनेशन अट्रैक्टिव हो।बस अब बर्तन धोने वाले स्पंज का छोटा टुकड़ा लें।नेलपॉलिश की एक से दो कोट लगाएं। लाइट शे...