नई दिल्ली, जून 19 -- दक्षिण दिल्ली के एक पॉश इलाके में रहने वाले 50 साल के एक डर्मेटोलॉजिस्ट ने गुरुवार को अपनी घरेलू सहायिका की बैट और चाकू से हमला कर हत्या कर दी। आरोपी का मानना ​​था कि वह महिला घर में नकारात्मक ऊर्जा (नेगेटिव एनर्जी) ला रही थी। माउंट कैलाश में अपने अपार्टमेंट में डॉ. मनीष गुप्ता नाम के आरोपी ने कथित तौर पर अपनी घरेलू सहायिका को बैट से पीटा और किसी नुकीली चीज से उस पर हमला कर उसे मार डाला। गुरुवार को पुलिस ने डॉक्टर को हिरासत में लिया और उनसे पूछताछ की।काम से हटाना चाहते थे पूछताछ के दौरान डॉक्टर गुप्ता ने बताया कि वह चाहते थे कि घरेलू सहायिका मीना हलदर को उनके घर पर काम से हटा दिया जाए। लेकिन किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। इसको लेकर वह परेशान थे। नाम नहीं बताने की शर्त पर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने एचटी से कहा कि डॉक्टर न...