पाकुड़, दिसम्बर 30 -- महेशपुर। महेशपुर प्रखंड अंर्तगत ऐंठापाड़ा गांव में मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे राजेश सरकार के घर में रखे पुआल के ढेर के नीचे स्पैक्ट्रल कोबरा (भारतीय नाग) के दिखने से घर के लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राजेश सरकार ने तुरंत मोबाइल पर इसकी जानकारी वन कर्मी असराफुल शेख को दी। सूचना मिलते ही वन कर्मी असराफुल शेख राजेश सरकार के घर पहुंचे तथा भारतीय नाग का रेसक्यू किया। इस संबंध में वन कर्मी असराफुल शेख ने बताया कि केंचुल (खोलस) छोड़ने के लिए भारतीय नाग पुआल के ढेर में घुसा था। केंचुल छोड़ने के क्रम में उसके बाएं आंख में हल्का जख्म भी लग गया था। जिसे रेसक्यू करने के बाद इलाज कर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.