घर में निकला विशालकाय अजगर, वन कर्मियों ने किया रेस्क्यू
कुशीनगर, जून 1 -- तुर्कपट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। तमकुही ब्लॉक के छहूं चौराहे पर नहर किनारे स्थित एक घर में शनिवार की देर शाम अजगर निकलने से लोग दहशत में आ गए। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी।
अजगर का रेस्क्यू मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे ले जाकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुटी रही। अजगर के रेस्क्यू के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। छहूं चौराहे पर नहर किनारे रामसेवक उर्फ छोटेलाल सिंह घर बनाकर रहते हैं। उनके घर में शनिवार की देर शाम अचानक अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते हुए परिवार के लोग दहशत में आ गए। इसके बाद लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उससे दूरी बनाए रखी और तत्काल वन विभाग को सूचना दी।
लोगों की अपील सूचना पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी संजय कुमार एवं उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.