नई दिल्ली, अगस्त 19 -- कई बार ऐसा होता है कि घर में कोई भी सब्जी नहीं होती है। ऐसे में क्या बनाया जाए ये महिलाओं की सबसे बड़ी टेंशन बन जाता है। वैसे तो जब घर में सब्जियां खत्म हो जाती हैं तो दाल, राजमा और छोले जैसी चीजों को भी नहीं बनाया जा सकता। क्योंकि इनकी ग्रेवी बनाने के लिए भी प्याज-टमाटर जैसी बेसिक सब्जियों की जरूरत होती है। अगर कभी ऐसा हो जाए तो आप बेसन का इस्तेमाल करके राजस्थानी तरीके से पितोड़ की सब्जी बनाकर तैयार कर सकती हैं। मिनटों में बनने वाली ये सब्जी स्वाद में काफी अच्छी लगती है। यहां सीखिए किचन में मौजूद बेसिक चीजों का इस्तेमाल करके पितोड़ की सब्जी कैसे बनाएं।पितोड़ की सब्जी रेसिपीपितोड़ बनाने के लिए आपको चाहिए -आधा कप बेसन -डेढ़ कप पानी -एक चम्मच अजवाइन -आधा चम्मच हींग -आधा छोटा चम्मच हल्दी -एक चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च -आध...