नई दिल्ली, जनवरी 26 -- वास्तु शास्त्र में घर को केवल रहने की जगह नहीं, बल्कि ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। घर में सकारात्मक ऊर्जा होने पर परिवार में सुख-शांति, समृद्धि और खुशियां बनी रहती हैं। लेकिन जब घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश हो जाता है, तो जीवन में अचानक परेशानियां, कलह, स्वास्थ्य हानि और मानसिक तनाव बढ़ने लगता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, नेगेटिव एनर्जी का संबंध भूत-प्रेत से नहीं, बल्कि वास्तु दोष, गलत दिशा में वस्तुओं का रखना, पुरानी चीजें या बुरी नजर से होता है। अगर समय रहते इसके संकेत पहचान लिए जाएं, तो सरल उपायों से इसे दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रमुख संकेत और इन्हें कैसे पहचानें।घर में प्रवेश करते ही महसूस होने वाली असहजता जब आप बाहर से खुश-खुश घर आते हैं लेकिन जैसे ही दरवाजा खोलते ह...