घर में नकब लगाकर हजारों की चोरी
संभल, जून 7 -- रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव जैतोरा निवासी नौरंगी पुत्र दंगल सिंह के मकान में शनिवार की देर रात चोरों ने नकब लगाकर चांदी जेबर व पीतल के वर्तन चोरी कर लिए। पीड़ित ने बताया कि देररात चोरों ने घर में नकब लगा लिया। जब देररात जगा तो कुछ अहसास हुआ। जब उसने कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। जिसे देख उसके होश उड़ गए। पीड़ित ने शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आस पास तलाश की। जब खेतों में देखा की कपड़े का बैग पड़ा मिला। चोरों चांदी व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.