कौशाम्बी, मार्च 28 -- कोखराज थाना क्षेत्र के तरसौरा गांव की एक महिला शनिवार की सुबह झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान पड़ोसी ने घर में धूल जाने का आरोप लगाते हुए उसे पीट दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर शहजादपुर चौकी पुलिस को दी। सुनवाई नहीं होने पर कोखराज थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस को दी गई तहरीर में तरसौरा निवासी संगीता देवी पत्नी सुभाष चंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि शनिवार की सुबह सात बजे अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। इस दौरान उठी धूल पड़ोसी सुनील श्रीवास्तव के घर जा रही थी। इस पर पड़ोसी ने विरोध जताया तो महिला ने कहा कि मैं झाड़ू अपने घर में लगा रही हूं, धूल आपके घर पर जा रही तो मैं क्या करूं। इसी बात से नाराज पड़ोसी अपने परिवार के साथ मिलकर महिला की पिटाई कर दी। बचाव करने आई महिला की सास मालती देवी को भी चोट आई। चौकी में शिकायत पर सुन...