घर में धधकी आग, बुझ गए 'चिराग'
मोतिहारी, मई 9 -- सिकरहना/कुंडवा चैनपुर, निसं। पूर्वी चम्पारण के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बड़हरवा फतेमहम्मद गांव में शुक्रवार रात राजकुमार साह की दुकान सह आवासीय घर में आग लगने से दो बच्चे सहित तीन की जिंदा जलकर मौत हो गयी। म़ृतकों में दो सगे भाई बहन व एक दुकान का स्टाफ है। तीनों का शव शनिवार की सुबह घर से निकाला गया। मृतकों में राजकुमार साह की पुत्री सृष्टि कुमारी (12), पुत्र रूद्र कुमार (8) व दुकान का स्टाफ प्रिंस कुमार (28) है। प्रिंस झरौखर थाना क्षेत्र के भंगहा गांव का निवासी है। वहीं घटना में गृहस्वामी राजकुमार साह व बगलगीर विजय बैठा जख्मी हो गये। यह भी पढ़ें- बिहार में 2 बच्चों समेत 3 की जिंदा जलकर मौत, किराना दुकान स्वाहा; तबाही का Video देखें घटना की सूचना पर डीएम सौरभ जोरवाल, एसडीओ विजय कुमार व डीएसपी उदय शंकर ने पहुंचकर घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.