घर में थी बीमार मां, बिजली कनेक्शन कटने से आहत बेटे ने लगा ली फांसी
बागपत, जून 6 -- UP News: यूपी के बागपत के रमाला क्षेत्र के असारा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में वृद्ध मां बीमार थी और बिजली विभाग के कर्मियों ने बकाया बिल जमा न करने पर घर का कनेक्शन काट दिया। महिला के बेटे ने विरोध किया तो उससे अभद्रता की गई। इससे युवक इस कदर आहत हुआ कि उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद परिजनों ने बिजली विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। असारा गांव के रहने वाले अमजद ट्रक ड्राइवर था। उसके भाई मोहसिन ने बताया कि अमजद ईद पर घर आया हुआ था। कई दिनों से उनकी मां रुकसाना बीमार हैं। गुरुवार को बिजली विभाग के जेई देवेंद्र कुमार और कर्मचारी उनके घर पहुंचे और 29 हजार रुपये बिजली बिल बकाया होने पर मीटर उखाड़ने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.