नई दिल्ली, मई 31 -- Smart TV खरीदने का प्लान है, तो शाओमी के नए टीवी मॉडल आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। शाओमी ने हाल ही में ग्लोबल मार्केट के लिए Xiaomi 17T और 17T Pro को पेश किया है। अब, यह ब्रांड 4 जून को भारत में Xiaomi 17T को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन इस दिन भारतीय बाजार में अकेले फोन डेब्यू नहीं करेगा। खबर है कि कंपनी अपने नए टीवी भी साथ में लॉन्च करेगी। दरअसल, इस स्मार्टफोन के साथ-साथ, शाओमी देश में Xiaomi TV FX Mini LED Series को भी पेश करेगा। लॉन्च से पहले, Xiaomi India की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, जिसमें आने वाली टीवी लाइनअप के बारे में कई खास डिटेल्स दी गई है।शाओमी के अपकमिंग टीवी में क्या होगा खास Xiaomi TV FX Mini LED सीरीज को एक प्रीमियम एंटरटेनमेंट पेशकश के तौर पर पेश किया जा रहा है,...